फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती (अठगोवा ) निवासी एक युवक की खेत में गेहूं काटने के लिए जाते वक्त रास्ते में गिरे एचटी लाइन की की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती (अठगांवा) निवासी सत्येंद्र कुमार यादव (21) रविवार को सुबह अपने पिता देवनाथ यादव, मां चिंता देवी, छोटे भाई धर्मेंद्र कुमार यादव के साथ गेहूं की फसल काटने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। खेत से कुछ दूर पहले ही एचटी लाइन तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था, जो दिखाई नहीं दिया। टूटकर गिरे तार पर सत्येन्द्र का पैर जा पड़ा। परिजन कुछ कर पाते, इससे पहले घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसानों ने परिजनों को घटना स्थल से हटाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिजन वर्ष 2014 में सरयू की कटान से बेघर होने के बाद अठगांवा के नौका टोला पुरवा से इस बस्ती में आ गए। अपना आशियाना बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्य मिलकर खेती व मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते रहे। मां चिंता देवी बेटे का शव देख बार-बार बेसुध हो जा रहीं थीं। उधर, यह सूचना गांव में जैसे ही पहुंची पूरे गांव में कोहराम मच गया।
------------------------
एचटी लाइन की चपेट में आने से पूर्व में भी हो चुकी है मौत
जयप्रकाश नगर। एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने के कारण उसकी चपेट में आने से पूर्व में कुछ लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी विद्युत निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, बीते 24 फरवरी को शोभाछपरा में भी एचटी तार टूट कर बाइक सवारों पर गिरा था। जिसमें तीनों दोस्तों की जान चली गई थी। इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच भी एसडीएम बैरिया कर रहे हैं। इस घटना के बाद भी विद्युत निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते घटनाओं का सिलसिला जारी है। निवर्तमान ग्राम प्रधान बच्चा यादव का आरोप है कि यह तार वर्षों पूर्व का लगा है, जो जर्जर हो चुका है। प्रतिवर्ष यह तार कहीं न कहीं टूट जाता है। कई बार किसानों की फसलें भी इस जर्जर तार के चलते जल चुकी हैं। जिन खम्भों पर तार लगे हैं, उनकी दूरी भी करीब सौ मीटर से अधिक है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन विद्युत निगम इसके प्रति उदासीनता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें