फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संवर्धन संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के तत्वावधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपने दमखम का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। पेफी के जिला समन्वयक मंजीत कुमार ने स्वास्थ्य रक्षा के लिए युवकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई हैं। पिछले कई माह से कोरोना महामारी की नकारात्मकता से ग्रस्त व मजबूरीवश निष्क्रिय जीवनशैली को तकनीक के माध्यम से सक्रिय करने की दिशा में यह सकारात्मक प्रयास है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पेफी फिट इंडिया फ्रीडम रन में छात्रों, शारीरिक शिक्षकों, प्रशिक्षकों, विषय विशेषज्ञों एवं समाज के हर तबके को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत फ्रीडम रन, योगा, रस्सी कूद आदि स्पर्धाओं के माध्यम से स्वस्थ व निरोग रहने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर सह समन्वयक दानिश मोहसिन, दिवाकर सिंह, उदित राज गुप्ता, श्याम जी वर्मा, सतीश, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें