फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पारिवारिक कलह से आजिज युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मानापुर मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने घर के कमरे में पंखे से झूलकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मानापुर निवासी विशाल कन्नौजिया (20) पुत्र विजय कन्नौजिया की विगत छत महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी में आपसी तालमेल नहीं बैठ रहा था। पुलिस के अनुसार विशाल शराब का अत्यधिक सेवन करता था, जिससे तंग आकर विशाल की पत्नी मायके में ही रह रही थी। इसी बीच शुक्रवार को तनाव में आकर विशाल ने घर के अंदर कमरे में खुद को बंद कर लिया। जब देर रात तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें