फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे छोटे लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के 91वीं जयंती उनके पैतृक गांव शुभनथही में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लाेगों ने उनके आवास परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी और उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

बाबाधाम शुभनथही के संत ध्रुव जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की कृतियों, आदर्शों व उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय मिश्र ने कहा छोटे लोहिया पंडित स्व. जनेश्वर मिश्रा समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बड़े अनुयायियों में गिने जाते हैं।
कहा कि 05 अगस्त 1933 को जन्मे जनेश्वर मिश्र के अन्दर राममनोहर लोहिया के सभी गुण थे,जिसके चलते उन्हें छोटे लोहिया कहा गया। सादगी व गरीबों के प्रति दर्द उनकी विशेषता थी। इस अवसर पर पूर्व प्रचार्य उमाशंकर मिश्र, सपा के जिला उपाध्यक्ष विनायक मौर्य, संजय मिश्र, अमरदेव यादव, अवध बिहारी ओझा, प्रेमप्रकाश मिश्र, शिवकुमार वर्मा, त्रिभुवन यादव सहित दर्जनों लोगों ने स्व. मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया। छोटे लोहिया के अनुज पंडित ताड़केश्वर मिश्र ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

नरहीं
समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी की 91वीं जयंती कृष्णा शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को मनाई। प्रधानाचार्य अजित राय ने कहा कि छोटे लोहिया सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। अनेकों बार केंद्र की सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए भी जनेश्वर मिश्र के पास कोई प्रापर्टी नहीं होना इसका प्रमाण है।
उपप्रधानाचार्य विश्व प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के छोटे से गांव से इलाहाबाद जाकर बड़े-बड़े धुरंधर नेताओं को लोकसभा चुनाव में शिकस्त दिया। विद्यालय के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने दिल्ली से उपस्थित जनों को ऑनलाइन संबोधित किया। अध्यक्षता अभिमन्यु राय व संचालन शिवू सिंह ने किया। मौके पर अभिषेक तिवारी, अहमद रजा, विजेन्द्र यादव,कुश सिंह, अरविंद गुप्ता, मनीष तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें