फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकहां में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। सूचना के ही शव को जला दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पकहां निवासी कमलेश राम (38) पुत्र हरि राम का पत्नी से रविवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर कमलेेश ने किसी पहर रात में घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सोमवार की सुबह युवक टहल रहे थे। इसीबीच किसी युवक की नजर पेड़ पर लटक रहे कमलेश पर पड़ी। जिसके बाद जंगल में आग लगने की तरह पूरे गांव में फैल गई। आनन फानन में घर के लोगों ने शव को पेड़ से उतार कर पुलिस को बिना सूचना दिए ही जला दिये। घर वालो का कहना है कि कमलेश फांसी लगाकर नहीं मरा है। वह पहले से बीमार था। जिसके चलते मर गया है। इस बाबत सहतवार थानाध्यक्ष मंटू राम ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें