नगर के गांधी आश्रम मार्ग में शनिवार की रात्रि एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। गांधी मार्ग निवासी गौरव सोनी (22) पुत्र रामबदन सोनी ने रात्रि में करीब नौ बजे अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा ली। गौरव सोनी की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गौरव सोनी लखनऊ में पढ़ाई करता था और काफी दिनों से घर ही रह रहा था। अपने ही कमरे में किन परिस्थितियों में फांसी लगाई ये स्पष्ट नहीं हो पा रही है। लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।