फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीटकर हत्या: हैवान बने बाइक सवार, जनवासे में जाने से पहले उतारा माैत के घाट; वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 25 Feb 2026 07:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

UP News: युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही माैके पर सहतवार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या संख्या 14 में बीती रात राजभर बस्ती में आई बरात में बरात में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बराती मोहन राजभर (25) पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबर लगते ही बरात में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी सुरेश राजभर की बेटी की बरात मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर से आई थी। जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। बरात में आए मोहन राजभर (22) अपने साथी विजय राजभर के साथ खाना खाकर जनवासे की ओर जा रहे थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

रास्ते मे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोककर बिना कुछ कहे अचानक हमला कर दिया। मोहन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे बरातियों ने मोहन को तुरंत जिला अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सक जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। 

इस हमले में बीच बचाव में विजय राजभर भी मामूली रूप से घायल हुआ है। विजय ने बताया कि बदमाशों ने मोहन की पिटाई क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। सहतवार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

मृतक मोहन राजभर दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है। मोहन गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 18 फरवरी को ही शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से अपने घर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें