फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

घायल शिवजी बिंद (35) की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही गोलू बिंद और बिरजू बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपियों के हाथ में तलवार होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की चर्चा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
डुमरी गांव निवासी शिवजी बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार शाम वह गांव के बाजार स्थित पुलिया के पास गया था। वहां गोलू और बिरजू ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी बांह में चोट आई।
विज्ञापन

वह निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद घर लौट आया और रात में घर के बाहर चारपाई पर सो गया। आरोप है कि देर रात दोनों युवक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।
बचने के लिए शिवजी घर के अंदर भागा तो हमलावरों ने घर में घुसकर भी उसके साथ मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। तहरीर के अनुसार रात में घर में अकेला होने के कारण वह काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ा रहा।
सुबह आसपास के लोगों और परिजनों को उसकी चीख-पुकार सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शिवजी को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें