बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी रजनीश पटेल ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर अपने ही गांव के तीन युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताया गया है। रजनीश ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मैं ट्रेन से सुबह बलिया स्टेशन पहुंचा था। वहां से कोचिंग की ओर जाते समय करीब 10 बजे गांव के ही सौरभ मिश्र, कमलेश कानू और विनोद मिश्र ने कथित तौर पर ईंट से हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि हमले में मेें मेरा सिर फट गया और कंधे में चोट आई। जमीन पर गिरने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर में आरोपियों को कथित तौर पर एक गैंग का सदस्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।