फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्रवाई के लिए 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर हुई घटना और कथित अराजकता के संबंध में पुलिस कप्तान को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की जांच कराने और संबंधित कोतवाल को निलंबित करने की मांग की। इसके अलावा पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह और जैनेंद्र पांडेय मिंटू, फूलबदन तिवारी, पीसीसी सदस्य रुपेश चौबे, सिद्धनाथ तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आरिफ खान सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें