सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारीखपुर पटपर गांव निवासी युवक की नदी की छाड़न में नहाते समय रविवार को डूबने से मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी कोहराम मच गया। बसारीपुर पटपर गांव निवासी जुनेद (24) पुत्र मोहम्मद राशिद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी के छाड़न में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। डूबता देख अन्य साथी ने घटना की जानकारी और लोगों को दी। किसी तरीके से उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सक में मृत घोषित कर दिया।