फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: PUBG खेल रहे बच्चों को महिलाओं ने पीटा, वजह पूछने पर पिता को पीट- पीटकर मार डाला; दो गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 08:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में बच्चों की पिटाई करने वाली महिलाओं से पिता ने कारण पूछा तो महिलाओं ने मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। अस्पताल जाते समय व्यक्ति की मौत हो गई।  
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव में पबजी खेलने के दौरान पकड़ो-मारो बोलने को लेकर एक व्यक्ति की जान चली गई। बच्चे मोबाइल पर पबजी खेलने के दौरान पड़को-मारो कहा तो आसपास मौजूद महिलाओं ने कमेंट समझकर बच्चों की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद मजदूरी करके आए योगेंद्र ने बच्चों को मारने की वजह पूछी। इस पर महिलाओं ने योगेंद्र पर भी हमला कर दिया। ईंट-पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने घायल योगेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया। बलिया से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही योगेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट के गैर इरादतन हत्या में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला 
सोमवार की देर शाम योगेंद्र के घर के बच्चे मोबाइल पर पबजी खेल रहे थे। गेम में ही पकड़ो, मारो बंदूक ले लो आदि बातें कर रहे थे। पड़ोस की रानी देवी व आकाश पासवान समेत अन्य लोगों को लगा कि बच्चे उन पर कमेंट कर रहे हैं। इस पर बच्चों को पीटने लगे। देर शाम योगेंद्र (38) ढलाई मशीन से मजदूरी करके घर आया। उसने बच्चों को क्यों मारने का कारण पूछा। इस पर रानी के साथ अन्य महिलाओं और युवाओं ने ईंट, पत्थर, टांगी, सरिया आदि से योगेंद्र पर हमला बोल दिया। मारपीट की जानकारी पर योगेंद्र के घर वाले भी मौके पर आ गए। मारपीट में योगेंद्र, अनुज कुमार (26), अभिषेक कुमार (17), सुमंत कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार घायल हो गए थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अनुज कुमार की तहरीर पर आकाश पासवान, विकास पासवान, पंकज पासवान, रोहित पासवान और रानी देवी निवासी दया छपरा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। इनमें से दो लोगों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आकाश पासवान पुत्र अनिल पासवान, रानी पासवान पत्नी प्रेम शंकर पासवान निवासी दया छपरा शामिल हैं। 

गैर इरादतन हत्या में दो गिरफ्तार
दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव में मारपीट में हुई योगेंद्र पासवान की मौत के मामले में पांच नामजद लोगों में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आकाश पासवान पुत्र अनिल पासवान, रानी पासवान पत्नी प्रेम शंकर पासवान निवासी दया छपरा को मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें