फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फंदे पर झूला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मेरी मौत बस इत्तेफाक है...सोशल मीडिया पर इतना लिखकर अनीश मिश्रा (38) निवासी हरपुर पुरानी बस्ती, फंदे पर झूल गया। मैसेज को सबसे पहले नजर पोलैंड में रहने वाली उसकी बड़ी बहन डिंपल तिवारी ने देखा। उसने मां को फोन कर भाई के बारे में पूछा। इसपर पत्नी रीना मिश्रा पति को खोजते हुए कमरे में गई तो देखा कि वह फंदे पर लटका है। उसके शोर मचाने पर परिवार के सभी सदस्य जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य इकट्ठा किए। परिजनों ने बताया कि अनीश बीमारी के बाद अवसाद में था।
विज्ञापन

हरपुर पुरानी बस्ती निवासी भगवान मिश्रा का पुत्र अनीश उर्फ डमडम मिश्रा कुछ माह से कैंसर की चपेट में था। पहला स्टेज होने के कारण भोपाल में इलाज से वह ठीक हो गया था। दिनचर्या ठीक चल रही थी। शनिवार की रात अनीश घर पहुंचा और खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। परिजनों ने समझा की वह सो गया है। इसी बीच पोलैंड वे रहने वाली उसकी बड़ी बहन डिंपल तिवारी ने फोन कर अनीश के बारे में अपनी मां से पूछा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखी अनीश के मैसेज की बात में बताई।
पत्नी रीना मिश्रा जब कमरे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटकता देखकर चिल्लाने लगी। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। अनीश का एक पुत्र शांतनु व सात वर्ष की लड़की सृष्टि मिश्रा है। मोहल्लेवासियों ने बताया की डमडम काफी मिलनसार व हंसमुख था। उसकी इस तरह से मौत अचंभित करने वाली है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें