फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ठंड लगने से सीढ़ी से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान ग्राम सभा नहर मार्ग पर स्थित अपने मकान से छत पर जाते समय असंतुलित होकर सीढ़ी से गिरकर 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शमशाद को ठंड लग गई थी, जिससे वह बार-बार उल्टियां कर रहा था। इसी दौरान छत की सीढ़ी से उतरते समय उसे उल्टी होने लगी और वह छत की सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चकखान गांव निवासी शमशाद अहमद (21) पुत्र नौशाद अहमद रविवार की रात घर में छत के सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। अचानक उसका शरीर अकड़ गया। वह सीढ़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों की ओर से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों उसे मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शमशाद को ठंड लग गई थी। छत की सीढ़ी से उतरते समय उसे उल्टी होने लगी। वह छत की सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें