फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह वर्ष पहले स्वीकृत हुआ पुल, तीन वर्ष बाद शुरू हुआ काम, अब भी अधर में लटका

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद-दरौली स्थित निर्माणाधीन पक्का पुल। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सरयू नदी पर खरीद-दरौली पुल का निर्माण छह वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। पुल की लंबाई बढ़ाने को लेकर पेच फंसा है। लोक निर्माण विभाग ने पिलर की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा था। शासन ने पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया था। लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं होने से निर्माण प्रभावित है। 114.06 करोड़ से बन रहे पुल की लागत भी बढ़ने की संभावना है। छह वर्ष पहले जिले में सरयू और गंगा पर कुल तीन पुलों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। शुरुआत में तो काफी धीमी गति से कार्य हुआ लेकिन अब दो वर्षों में इन पुलों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इसमें घाघरा पर दो व गंगा पर एक पुल हैं। विलंब के कारण एक पुल की लागत बढ़ गई है। वहीं, दो अन्य पुलों की भी लागत बढ़नी तय है। इसमें सरयू पर खरीद-दरौली के बीच पक्का पुल भी रहा। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद एवं दरौली (बिहार) घाटों के मध्य सरयू नदी पर पक्का पुल की स्वीकृति वर्ष 2016 में मिली थी। 114.06 करोड़ रुपये की लागत से करीब 1500 मीटर लंबा बनने वाले इस पुल के लिए 31 पाए स्वीकृत हैं। निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि बीते छह वर्षों में खरीद की तरफ निर्धारित स्थान से करीब 200 मीटर कटान हो चुका है। लगातार हो रहे कटान को देखते हुए एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने पिलर बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। विभाग ने करीब 200 मीटर पुल की लंबाई बढ़ाने की बात कही थी। शासन की ओर से इसके लिए कमेटी भी बनी थी और अफसरों ने मौका मुआयना किया। लेकिन अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार पिलरों की संख्या बढ़ाया जाएगा और इसके लिए एक और कमेटी बनी है जो जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें