फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। लखनेश्वर डीह मार्ग स्थित मुड़ेरा गांव प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरेम निवासी मनोज कुमार राजभर (25) पुत्र मुन्नीलाल राजभर बाइक से सिवरी अमहट से अपने मामा को छोड़ कर अपने घर आ रहा था कि बोलेरो से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कल ही शादी के लिए बरइछा हुआ था। मौत की खबर लगते ही घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें