नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी के सामने ही अपना गला काट लिया। इससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे पीएचसी नगरा ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती पांडेयपुर स्थित मंदिर के पीछे रास्ते पर अपनी प्रेमी से मिलने पहुंची थी। किसी बात को लेकर सोमवार की देर शाम अपना गला काट लिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई, युवती को नगरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अंत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती का बगल के गांव के युवक के साथ प्रेम है। किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई थी। इसके बाद युवती ने अपना गला काट लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। युवती का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जा जाएगी।