सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धीरा छपरा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला एवं पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के धीरा छपरा गांव निवासी रमेश सिंह (38) पुत्र स्व. देवा सिंह शुक्रवार की शाम खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। शनिवार की सुबह जब सुबह 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला। किसी अनहोनी की शंका देख घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा को तोड़ा तो वह पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, रमेश की आत्महत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मृतक भाइयों चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था अभी इसकी शादी नहीं हुई थी।