फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया इकलौता चिराग: सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव

Tue, 27 Jan 2026 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में एक युवक घर से सरस्वती पूजा में शामिल होने की बात कहकर निकला था। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला तो घरवाले परेशान हो गए। इधर, उसका शव पेड़ से लटका मिला तो घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने पेड़ पर विक्की पटेल का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण करते हुए मौके पर दो जोड़ी चप्पल भी बरामद किया।  

विज्ञापन


क्या है मामला
इब्राहिमपट्टी निवासी राजेश पटेल का इकलौता पुत्र विक्की पटेल (25) सोमवार को सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए घर से गया था।  देर शाम को अपने मित्रों के साथ घूमता हुए नजर आया। उसके बाद से कब और कैसे उसका शव सागौन के पेड़ से लटक गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसे में यह प्रश्न का विषय बना हुआ है। घटना से मृकर के माता- पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें