चितबड़ागांव। कोड़रा माफी गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोड़रा माफी गांव निवासी शेरू राजभर (41) रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात 11 बजे कमरे में शेरू को फंदे पर लटकता देख परिजन अवाक हो गए। परिजन उसे फंदे से उतार कर रसड़ा सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां दुर्गावती ने बताया कि शेरू मानसिक रूप से कमजोर था। शराब पीने का आदी था। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। संवाद