फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूसरे की जमीन बेचने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रजिस्ट्री आफिस में कुछ लोगों की ओर से फर्जी पत्रावली के आधार पर जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र में रहने वाले जमीन मालिक के ही गांव का एक व्यक्ति उनका फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बनाकर शनिवार को एक महिला को जमीन की रजिस्ट्री कर रहा था। रजिस्ट्री के लिए लिखापढ़ी चल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी ने उसे पहचानते हुए उसके नाम से जमीन न होने की जानकारी दी। इस पर रजिस्ट्री कराने वाले ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग गए। इसको लेकर रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही।
कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय से दो लोग पकड़े गए हैं, उनकी जांच की जा रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें