फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गडवार। रतसर-हथौड़ी मार्ग पर रविवार की शाम बाइक सवार युवक को 6 युवकों ने डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर प्रधान के भतीजे सहित 6 युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरपुर गांव निवासी धनंजय यादव 28 वर्ष शाम को दोस्त अनवर के साथ बाइक से रतसर बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में प्रधान के भतीजा ने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने के दौरान दोस्त अनवर भी चोटिल हो गया। थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि लड़कों के विवाद में बाइक सवार युवक को कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया है। घायल की शिकायत पर प्रधान के भतीजे सहित छह युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ माह पूर्व किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें