देश में युद्ध जैसे हालात के बीच सलमान खान की पाकिस्तान कलाकारों के प्रति हमदर्दी के विरोध में शनिवार को युवा सड़क पर उतर आए तथा जगह-जगह नारेबाजी करने के साथ ही उन्हें पाकिस्तान जाने की नसीहत तक दे डाली। साथ ही युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वह अब से सलमान की कोई भी फिल्म नहीं देखेंगे। वहीं सहतवार चट्टी पर कांग्रेस पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में सलमान खान का पुतला दहन किया। युवाओं ने नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया।
कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में छात्रनेता रिपुंजय रमण पाठक के नेतृत्व में युवाओं ने बैठक कर संकल्प लिया कि वे अब से सलमान की कोई भी फिल्म नहीं देखेंगे। कहा कि पाकिस्तान अब किसी भी रूप में दोस्ती के काबिल तो दूर हमदर्दी के भी काबिल नहीं है और उन्हीं के लिए जिस भारत ने सलमान को शोहरत दी, मुहं उनके पक्ष में बयानबाजी कहीं से भी एक सच्चे देशभक्ति का परिचय नहीं है।
रानू ने कहा कि सलमान कल तक थे एक्टर थे, लेकिन अब बना गया है गद्दार। उधर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू ने सलमान को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में युवाओं ने सहतवार चट्टी पर सलमान खान का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर नारायण पाठक, जितेंदर यादव, राहुल यादव, नवीन वर्मा, सुनील यादव, बादल कुमार आदि लोग रहे।