रसड़ा। क्षेत्र अठिलापुरा गांव स्थित बीएसएनएल टावर के समीप एक मकान से चोरों ने 60 हजार की नगदी समेत गहने और अन्य समान पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
अठिलापुर निवासी मुखलाल प्रसाद के घर में चोर सोमवार की रात्रि छत के सहारे घर में प्रवेश कर 60 हजार नगदी, सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने लेकर भाग निकले। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। मुखलाल प्रसाद के परिजन रात को खाना खाकर सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि चोर चार कोठरियों को खंगालते हुए चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने की चेन, दो अंगूठी, कान की बाली, 60 हजार नगद सहित 20 पीस साड़ी ले गए हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।