फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मुख्यमंत्री बनने पर उड़ा अबीर-गुलाल

Sun, 19 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
महंथ आदित्य नाथ के सीएम की शपथ लेने के बाद बाइक जुलूस निकाल खुशी मनाते हियुवा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सतीशचंद्र कॉलेज के दर्जनों छात्र एवं छात्र नेताओं ने रविवार को छात्र नेता अविनाश सिंह चंदन के नेतृत्व में पूर्वांचल की शान महंत योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री, उपेंद्र तिवारी व स्वाती सिंह को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, अनुपम उपाध्याय, जोनू पांडेय, विशाल पाठक, आनंद सिंह, दीपक सोनी,शक्ति सिंह, शहनवाज अहमद, मनीष तिवारी, धनजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


  उधर नगर से सटे मिड्ढा गांव स्थित गर्ग सेवा संस्थान पर प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। जिसमें महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनाए जाने तथा फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, स्वाती सिंह को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर जनक पांडेय, अनिल चौरसिया, हरिहर नाथ पांडेय, रामजी चौरसिया, अशोक चौरसिया, सनक पांडेय आदि मौजूद रहे।

उधर, कदम चौराहा स्थित छोटी मठिया स्थित राम-जानकी मंदिर में युवाओं ने मिठाई बांटने के साथ ही राम जानकी मंदिर के महंथ सर्वेश्वर दास को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सभी ने एक स्वर से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने की बात कही। कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्रजेश पांडेय, विक्रांत पांडेय, विवेक तिवारी, राघवेंद्र कुमार, रोहित सिंह, रजनीश उपाध्याय, नितिश सिंह, मारुति गुप्ता, रानू पाठक, शशांक पांडेय, अनिल यादव, कन्हैया यादव, मोनू मिश्रा, दीपक तिवारी, पंकज राय, पशुपति गुप्ता, विशाल तिवारी, जितेंद्र चतुर्वेदी आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें