बलिया। जनपद के तीन नगर पंचायतों में दो करोड़ से योगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। पहली किस्त में जारी हो गई है। नगर पंचायत नगरा के चचयां, सिकंदरपुर के वार्ड सात पानी टंकी, बांसडीह के वार्ड 14 पानी टंकी परिसर में इसका निर्माण किया जाएगा। सुबह शाम नगर पंचायत के युवा यहां पर योग सीखेंगे।
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत योगशाला का निर्माण होगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरु किया गया था। जमीन की तलाश कर प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग को भेजा गया था। शासन की ओर से अब इसे स्वीकृत किया गया है। योगशाला में योग करने के लिए सारे उपकरण मौजूद रहेंगे। सुबह शाम नगर पंचायत के युवा वहां जाकर व्यायाम करेंगे व योग सीखेंगे। व्यायामशाला युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। नगरा की चेयरमैन इंदू देवी का कहना है कि योगशाला निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।