फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पुराना सपना साकार

Thu, 27 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सांसद भरत सिंह और रेलवे के अधिकारी।
विज्ञापन
 बलिया से सीधे राजधानी दिल्ली जाने का जनपदवासियों का वर्षों पुराना सपना आज साकार होगा। शुक्रवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंब के द्वारा व सांसद भरत सिंह बलिया रेलवे स्टेशन से दोपहर 03.55 बजे साप्ताहिक भृगु एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


 यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस प्रकार अब मात्र 15 घंटे में ही बलिया के लोग दिल्ली आसानी से पहुंच जाएंगे।यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को बलिया से रात 22.10 बजे आनंद विहार के लिए खुलेगी। यहां से खुलने के बाद करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर सिटी,  वाराणसी, मंडुवाडीह, ज्ञानपुर रोड, इलाहाबाद, कानपुर सेन्ट्रल, अलीगढ़, खुर्जा, आनन्द विहार टर्मिनल दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 15.35 बजे बलिया पहुंचेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें