फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तहसील स्तरीय एथलेटिक्स में यश यादव का जलवा

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अव्वल प्रत
विज्ञापन
बलिया। तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को उत्साह और खेल भावना के बीच किया गया। मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के यश यादव प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने गोला, भाला और प्रक्षेप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहर के प्रधानाचार्य दयाशंकर मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर चयनित खिलाड़ी 10 और 11 अक्तूबर को वीरलोरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 16-17 अक्तूबर को मऊ के शहीद इंटर कॉलेज मधुबन में होने वाली आजमगढ़ मंडल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी 27 से 31 अक्तूबर तक प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकली, रतसर इंटर कॉलेज, रामसिंहासन इंटर कॉलेज, महावीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर और आदर्श इंटर कॉलेज मझौवा समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संचालन मझौवा इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार ने किया। तहसील प्रभारी कृष्णानंद ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य निर्णायक की भूमिका पंकज कुमार यादव, आशिफ अली अंसारी, धर्मवीर यादव, अजीत सिंह, पंकज सिंह, अतुल पांडेय, दीपक राय और संजू यादव ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें