फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 6 किमी तक 15 से 10 मीटर तक चौड़ा होगा यमुना ड्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती विकास खंड के रामपुर से छोरीडीह तक यमुना ड्रेन का उद्धार होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से योजना बनाने के साथ ही ड्रोन से स्थलीय सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है। छह किमी तक इस ड्रेन को साफ-सुथरा किया जाएगा। 6 किलोमीटर तक यमुना ड्रेन को 15 से 20 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे पानी की पर्याप्त मात्रा हमेशा बनी रहे।
विज्ञापन

यमुना ड्रेन से क्षेत्र के छह गांवों को लाभ मिलेगा। गर्मी के दिनों में भी पानी उपलब्ध रहेगा। वहीं, रेवती यमुना ड्रेन का सरयू नदी तक पानी जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। यमुना ड्रेन बैरिया विकास के बलिहार से चलकर रेवती ब्लाॅक के राम से कंचनपुर में मिलता है। छोरीडीह से यमुना ड्रेन कोलनाला में मिलता है, जो देवपुर मठिया के रिंग बंधे में सरयू नदी में गिरता है। ड्रेन की सफाई लंबे समय से नहीं होने से प्रवाह कम हो जाता है। वहीं, आसपास के खेतों भी बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। ऐसे में ड्रेन की सफाई व सिल्ट निकालने के बाद पानी का प्रवाह ठीक होगा। प्रशासन की तरफ से योजना को मूर्त रूप देने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें