रसड़ा। नरला (महराजपुर) गांव में आयोजित कुश्ती में जिला केशरी राहुल एवं वाराणसी के जिला केशरी अक्षयलाल के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
पूर्व जिला केशरी सर्वेश यादव बनाम पूर्व जिला केशरी वाराणसी सुनील की कुश्ती भी बराबरी पर रही। नेहरू पहलवान सारनाथ ने गाजीपुर के पहलवान राजू को पटकनी दी, छोटू पहलवान नरला ने मेरठ के आशीष को चित किया। मन्नु पहलवान नरला एवं प्रमोद पहलवान गाजीपुर तथा राहुल गाजीपुर व लालू वाराणसी की कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती में वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गाजीपुर, मऊ आदि जनपदों के पहलवानों ने दम दिखाया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव एवं मटरू पहलवान, चंद्रशेखर सिंह, बदरूदुजा उर्फ बबलू अंसारी, विजयशंकर यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर जावेद अंसारी, विश्वजीत यादव, श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड आदि रहे। रेफरी की भूमिका पूर्व जिला केशरी राजेश्वर पहलवान ने निभाई।