फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर मनियर क्षेत्र के गंगापुर स्थित स्व. सूरब बाबा अखाड़ा परिसर में आयोजित दंगल प्रति? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। गंगापुर में स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर सोमवार को कुश्ती एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया। दंगल में करीब 36 पहलवानों दांव आजमाया।
विज्ञापन

हैवी वेट की रोमांचक कुश्ती प्रतियोगिता में में बिहारी पहलवान, महाज द्वाबा एवं केदार पहलवान, जोगेसरा के बीच हुई। यह बराबरी पर छूटी। वहीं, महेश गंगापुर एवं प्रद्युम्न गाजीपुर को पटकनी दी। गाजीपुर के योगेश ने अरुण, ढड़सरा को पटकनी दी तथा विवेक से लड़ते समय चोटिल हो गए। शशिपाल, गाजीपुर ने कृष्णा पहलवान पिलूई को, रोहित सिंह बजरंग व्यामशाला मऊ ने प्रद्युम्न गाजीपुर को, अंकुर बहदुरा ने सर्वजीत मनियर को, रवि बेल्थरारोड ने कल्लू चिलकहर को, अमित गोपालनगर ने सोनू द्बाबा को पटकनी दी।
अमन यादव, ढड़सरा एवं अजीत परसिया नगरा, राजेश बहादुरा एवं सोनू द्वाबा, कल्लू चिलकहर एवं अरुण ढड़सरा, राहुल सिंह मऊ एवं अंचल यादव जगदरा, राहुल, मऊ एवं मंतोष रेवती की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी की भूमिका में केदार पहलवान एवं झीन्नी सिंह तथा टाइम कीपर वीरेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर मदन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव व युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक शिव विभूति सिंह, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार पाठक, प्रधान राजेश सिह आदि रहे। अध्यक्षता पुजारी शिव बच्चन तिवारी और संचालन पारसनाथ तिवारी एवं बिहारी पहलवान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें