फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाया दमखम

Wed, 28 Oct 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगापुर में बुधवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें करीब तीन दर्जन पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कई पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाया तो कुछ ने बराबरी पर छोड़ा।
विज्ञापन


इस मौके पर सबसे अधिक रोमांचक कुश्ती राजेंद्र पहलवान पिलुई और रोहित यादव खरीद के बीच हुई। एक दूसरे को धूल चटाने के लिए दोनों पहलवानों ने काफी मशक्कत की। लेकिन अंतत: कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं चंदन पहलवान पिलुई ने दो जोड़ी कुश्ती लड़ी। दोनों में चंदन ने अपने प्रतिद्वंद्वी रोहित यादव खरीद एवं दिलीप पांडेय पिपरौली को अपने दांव से चित कर दिया।

जबकि गंगापुर निवासी मनीष तिवारी और अनिल तिवारी की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रकाश यादव निवासी खरीद ने संतोष सूर्यपुरा, वीरलोरिक स्टेडियम बलिया के जयप्रकाश ने हरी यादव बेल्थरारोड को अपने दांव से शिकस्त दी। वहीं वीरलोरिक स्टेडियम बलिया के पंकज ने नीरज तिवारी रामपुर को, पिलुई गांव के कृष्णा ने धनंजय विक्रमपुर को मात दी। जबकि विट्टू राजभर पिलुई ने विवेक यादव गंगापुर को और रूद्र प्रताप पिलुई ने आशीष तिवारी गंगापुर को तथा विशाल यादव गंगापुर ने अंदूश गंगापुर को शिकस्त दी। इसके अलावा मनीष तिवारी गंगापुर ने बृज यादव विक्रमपुर को और जितेंद्र पिलुई ने गोलू कुमार गोड़वली को पटखनी दी।
विज्ञापन



 इसीक्रम में जयशंकर पांडेय पिपरौली और सोनू भारती खरीद, गोलू यादव खरीद और रूद्र प्रताप सिंह पिलुई की कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका शिवविभूति और पारस नाथ तथा स्कोरर वीरेंद्र सिंह, टाइमकीपर अनिल पासवान रहे। मुख्य जिला पंचायत पद के उम्मीदरवार विजय यादव ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें