फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोटवारी गांव में बाल कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी गांव के शिवन भगत के पोखरा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बाल कुश्ती
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। कोटवारी गांव स्थित शिवन भगत के पोखरा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बाल कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें बाल पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी। कुश्ती प्रतियोगिता में कृष्णा पटेल ने अभिषेक और अखिलेश राजभर को हराया। हरिओम ने अंकित को, पंकज ने अनीश को और बिट्टू ने विशाल को पटकनी दी। गोलू ने आजाद को पराजित किया, जबकि राजू गुप्ता ने प्रिंस राजभर को हराया। अनिल चौरसिया ने विजेता पहलवानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। रोशन राजभर पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अमीरचंद राम, श्यामदेव, जयनारायण, जयकुमार, रामभुवन राजभर और रमेश राजभर सहित कई लोग उपस्थित रहे। आयोजक शारदानंद पासवान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें