फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मां सिद्धिदात्री की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना की गई। इसके साथ ही जगह-जगह भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया। बैरिया तहसील क्षेत्र नवरात्र का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नवमी तिथि पर शाम होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई। बड़ी तादाद में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर दर्शन किए। बैरिया बाजार व रानीगंज बाजार स्थित बड़ी दुर्गा माता व रानीगंज सब्जी सहित विभिन्न पूजा पंडालों में लोगों की भारी भीड़ रही। नवमी की शाम लोग अपने पूरे परिवार के साथ पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने के बाद पंडालों के बाहर तस्वीर लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें