फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, जनजीवन भी अस्त व्यस्त

विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लेकर साइकिल से अपने गंतव्य को जाता साइकिल सवार युवक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन -व्यस्त हो गया है। बीते तीन सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से धान की रोपाई तो आसान हो गई है लेकिन अन्य फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है। हालांकि अतिवृष्टि से धान के पौधों पर असर पड़ने की संभावना है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। उधर, लगातार बारिश से मक्का व हरी मिर्च की खेती भी प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक कीचड़ व जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में 15 जून से ही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। तीन सप्ताह से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण खासकर दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बारिश के चलते अधिकांश काम ठप पड़ गए हैं। उधर, लगातार बारिश का असर अब खेती पर भी पड़ने लगा है। किसानों का कहना है कि खरीफ के धान की रोपाई का काम तो आसान हो गया है लेकिन अन्य फसलें अरहर, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द आदि की बोआई नहीं हो पा रही है जिससे खेती अब पिछड़ने लगी है। जब कुछ दिन बारिश बंद नहीं होगी तब तक खेतों की तैयारी नहीं हो सकेगी। किसानों ने बताया कि अब लगातार हो रही बारिश अतिवृष्टि का रुप ले रही है जिससे धान के पौधे को नुकसान पहुंचने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से बोई गई मक्का व हरा मिर्च की खेती भी चौपट होने की संभावना है। इसके अलावा लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय इलाकों तक जलनिकासी की समस्या गहरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों पर अतिक्रमण व नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर ही पानी गिर रहा है। नगर की सड़कों पर भी कीचड़ व जगह-जगह बने गड्ढों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें