फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही देखने को मिल रही है। ऊंचाई पर मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं, जबकि नीचे आम लोगों का आवागमन होता रहता है। न तो बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही रास्ता बंद किया गया है।
विज्ञापन

चार महीने पहले प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर शेड के ऊपर काम करते हुए सुरक्षा उपकरण न होने के कारण ओएचई लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर झुलस गया था, इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर ओवर फुटओवर ब्रिज के ऊपर, उत्तरी परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। न मजदूरों को हेलमेट दिया गया है, न सेफ्टी बेल्ट, और न ही साइट पर सुरक्षा प्रबंधों की कोई ठोस व्यवस्था है।
स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि यह लचर व्यवस्था किसी भी दिन बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। प्लेटफार्म संख्या एक पर रेवती निवासी महेन्द्र यादव ने कहा कि ब्रिज के किनारे मजदूर बिना हेलमेट व रस्सी के किनारे पर ड्रील मशीन से कटिंग कर रहे हैं। वहीं नीचे यात्रियों पर पत्थर का टुकड़ा न गिरे इसके लिए भी कुछ नहीं लगाया गया है। शहर के शास्त्री नगर निवासी मनोज कुमार ने कहा कि सुरक्षा उपकरण न होने से ऊंचाई कोई सामग्री गिरी तो जानलेवा साबित होगी। रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बाबत वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारी को यात्री सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफाॅर्म पर निर्माण कार्य कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण लगाकर काम करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
-
केस 01 :
प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर 12 मीटर फुटब्रिज की सीढ़ी ढलाई के दौरान काम करने वाले मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण वाले जूते व ग्लव्स तक नहीं थे। लोहे की कील जहां तहां फैली थी, वह चप्पल पहन कर आ जा रहे थे। नीचे मशीन पर काम रह रहे मजदूरों के के पास भी हेलमेट नहीं था।
-
केस 02 :
फुटब्रिज के ऊपर किनारे पर करीब 15 फीट ऊंचाई पर मजदूर छज्जे का पिलर लगाने के लिए फर्श को ड्रील कर रहा था। नीचे ओएचई लाइन गुजर है। संतुलन बिगड़ने पर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें