फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शंकरपुर चट्टी पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक घर में कार्य कर रहे एक मजदूर की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के टघरौली गांव निवासी चन्दन भारती 21 पुत्र कैलाश भारती बृहस्पतिवार की शाम शंकरपुर स्थित एक दुकान पर मकान निर्माण कार्य कर रहा था। इसी बीच मशीन में लगे कटे तार की करेंट की जद में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ मजदूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। महिलाओं का रोते रोते बुरा हाल रहा। वही मृतक मजदूर की मां राजकुमारी देवी बार बार अचेत हो जा रही थी। मृतक चार भाइयों में तीसरा भाई था। जबकि मृतक मजदूर की पांच बहने हैं। जिसमें बहन कुमारी रंजू की शादी पांच जून को गाजीपुर के एक गांव में होना तय है। जिसकी तैयारी भी चल रही है। अब बहन के हाथ कैसे पीले होंगे, घर की महिलाएं रोते बिलखती रही। जबकि गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें