फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: -जल निगम ग्रामीण की 50 परियोजनाओं में केवल 9 पर ही काम

विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के निमिया पोखरा ​​स्थित जल निगम द्वारा निर्माणाधीन पानी टंकी।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक करोड़ से ज्यादा की 408 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से 108 अधूरी हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से की जा रहीं 94 में से 15 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 17 कार्यदायी संस्थाओं की तरफ से 10777 करोड़ जारी किए गए हैं। शासन से 7271 करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की तरफ से चलाई जा रही हैं।
कुल 408 परियोजनाओं में अब तक 300 परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं, अभी भी 108 परियोजनाएं अधूरी हैं। तीन दिन पहले सीएम डैशबोर्ड की तरफ से जारी रैंकिंग में जिला प्रदेश में विकास कार्यों में 7वें रैंक पर था। जिले में सबसे अधिक हर घर जल योजना के तहत जल निगम ग्रामीण की तरफ से संचालित 40 परियोजनाओं में से मात्र 9 का ही कार्य पूरा हुआ है। पर्यटन विभाग की 13 में 11 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं।
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से प्रतिमाह समीक्षा की जाती है। जिले के विकास कार्यों में रैंकिंग काफी बेहतर है।
विज्ञापन


संस्था -परियोजना-पूर्ण योजनास्वीकृत राशिजारी राशि

निर्माण निगम-15-11-119108
उप्र जल निगम शहरी-61-269160
राज्य सेतु निगम-7-3-12961150
प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन32-24-9284
सी एंड डीएस16-14-107-105
लोक निर्माण विभाग-947917471424
सिंचाई एवं जल संसाधन8464-28182388
जल निगम ग्रामीण-50-948561615
(राशि करोड़ में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें