फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: निर्माण रोकने के निर्देश के बावजूद काम जारी, होमगार्ड जवान ने दरोगा पर लगाए आरोप

Wed, 14 Oct 2026 07:35 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

बलिया के बैरिया में जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। होमगार्ड जवान वीरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के निर्माण रोकने के निर्देश के बावजूद काम जारी है और रेवती थाने के उपनिरीक्षक पर विरोधी पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं, दरोगा ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले से कोई सरोकार नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
बलिया, जमीन विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन पर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में अधिकारियों के निर्देश के बावजूद कथित तौर पर निर्माण कार्य जारी रखने का मामला सामने आया है। बैरिया थाने में तैनात होमगार्ड जवान और श्रीनगर गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा ने रेवती थाने में तैनात उपनिरीक्षक चुन्ना सिंह पर विरोधी पक्ष को संरक्षण देकर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी बैरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जांच के बाद निर्माण रोकने का दिया गया था निर्देश
वीरेंद्र वर्मा का आरोप है कि उनकी कबाले की जमीन पर गांव के कुछ लोग अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर चकबंदी विभाग के राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और बैरिया तहसील के लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जमीन की जांच की थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होमगार्ड जवान के अनुसार, जांच के दौरान विपक्षी पक्ष को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि अधिकारियों के निर्देश के बाद भी निर्माण नहीं रुकने से उन्हें अपनी जमीन को लेकर चिंता है।

दरोगा पर संरक्षण देने का आरोप
वीरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि रेवती थाने में तैनात उपनिरीक्षक चुन्ना सिंह के संरक्षण में विरोधी पक्ष निर्माण कार्य करा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग अधिकारियों से की है।

दरोगा ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, उपनिरीक्षक चुन्ना सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि इस प्रकरण से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं है कि संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य हो रहा है या नहीं।

मामले में शिकायत के आधार पर अधिकारियों की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें