फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में चार स्वर्ण व दो रजत पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के सोनाडीह की ताइक्वांडो टीम ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित 2022 हिमालयन कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चार स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कोच मंगलेश के नेतृत्व में सोनाडीह टीम के अलावा टूर्नामेंट में सिक्किम, असम, केरल, पंजाब, हरियाणा, कानपुर की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में सोनाडीह के अनीश कुमार, बृजेश यादव, अनुज सिंह, शारिक खान ने स्वर्ण पदक और हंसिका राय, गरिमा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। पदक के साथ लौट कर आने पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें