रसड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा अभियान के तहत इमामिया इंटर कालेज में नारी के सम्मान में पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी देकर आत्म निर्भर होने पर बल दिया । सिटी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार ने छात्राओं को डायल 100, वूमेन पॉवर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्कावयड, ट्विटर सेवा के साथ ही तमाम तरह की सुरक्षा कानूनों पर प्रकाश डाला। कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं को घर से बाजार या स्कूल जाते समय रास्ते में कोई अमर्यादित घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ अथवा दुर्व्यवहार किया जाता है तो 1090 पर सूचना दें। पुलिस शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखेगी और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्राओ को अपने कर्त्तव्यों एवं हितों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय प्रवन्धक सैयद मुजतबा हुसैन, प्रधानाचार्य अंजनी कुमार तिवारी, अजित सिंह, राजबली, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।