फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम की 12वीं पुण्यतिथि पर होगी सर्वधर्म सभा: रविशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में आठ जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। इसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग व चंद्रशेखर के समर्थक शामिल होंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व पीएम के पौत्र एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहीं। वे चंद्रशेखर उद्यान में कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

एमएलसी रविशंकर सिंह ने कहा कि आठ जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर के अनन्य सहयोगी रहे प्रदुम्न सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाना है। इसके उपरांत सर्वधर्म गुरुओं द्वारा प्रार्थना, भजन, शबद, कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। पौधरोपण और चंद्रशेखर की याद में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। एमएलसी पप्पू ने कहा कि चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसात करने का पूरा प्रयास करता हूं। उनकी यादों को संजोने के लिए कलेक्ट्रेट में बनकर तैयार चंद्रशेखर उद्यान में एक आदमकद प्रतिमा की स्थापना जल्द ही कराई जाएगी। शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि बलिया के गौरवशाली इतिहास में यह कार्यक्रम एक मिल का पत्थर साबित होगा। फाउंडेशन के सदस्य मनोज सिंह ने सभी जनपदवासियों एवं चंद्रशेखर से जुड़े लोगों से सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल करने की अपील की। इस मौके पर अनिरुद्घ सिंह, अमित सिंह, बघेल, विनोद सिंह, पिक्कू सिंह, विवेक सिंह, करन सरावगी, सुरेंद्र कनौजिया, सूर्यबली सिंह, श्यामबहादुर सिंह, तेजा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें