फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश लेकर भक्तों ने किया गांव का भ्रमण

Sat, 07 Mar 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के संवरा गांव में विष्णु महायज्ञ का 15 दिवसीय आयोजन किया गया है। शनिवार      को श्री श्री 1008 मुरारी दास महाराज के नेतृत्व में संवरा हनुमानजी के  मंदिर से कलश    यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे एवं हाथी-घोड़ा के सैकड़ों नर-नारी कलश लेकर चल रहे   थे।
विज्ञापन


लोगों के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा, इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह       का माहौल देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते देखे गए। कलश यात्रा हनुमानजी के मंदिर से निकलकर नदी से जल भरने के बाद भगवान शंकर के मंदिर से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान जी के मंदिर प्रांगण समाप्त हुआ।

कलश यात्रा में चंद्रहास सिंह, यशवंत सिंह, प्रमोद जायसवाल, संत कुमार गुप्ता, सब्लू सिंह, मकसूदन प्रधान, जीतेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, शिवमंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें