फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जीप से अचानक निकलने लगा धुआं, घबराकर महिलाओं ने लगा दी छलांग, एक की मौत

Sat, 04 Mar 2023 07:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

बलिया में एक चलती जीप से अचानक रेलवे क्रासिंग के पास धुआं निकलने लगा। आग लगने के भय से महिलाओं ने छलांग लगा दी । जिसमें एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसड़ा-मऊ मार्ग के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की दोपहर चलती जीप से कूदने से महिला सुभावती देवी (50) पत्नी परिखन गोंड निवासी ठैंचा, रतनपुरा जिला मऊ की मौत हो गई। दूसरी महिला मुन्नी देवी (45) पत्नी संतोष निवासी करची परूखा थाना फेफना घायल हो गईं।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं मुंडन संस्कार के बाद बलिया से अन्य यात्रियों के साथ रसड़ा स्थित परसिया गांव जा रही थीं। अचानक रेलवे क्रासिंग के समीप जीप से धुआं निकलने, स्कार्पिंग होने तथा आग लगने की भय से घबरा गईं। दोनों महिलाएं चलती जीप से सड़क पर कूद पड़ीं। दोनों को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें