फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिलिंडर फटने से झुलसी महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर ग्राम में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से झुलसी दो महिलाओं समेत पांच लोगों में एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वह मऊ के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

कड़सर ग्राम में अनीता वर्मा (40) गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी कि इस बीच तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटों के बीच घिरी अनीता की चीख पुकार सुन उसका देवर भूपेंद्र (35) उसे बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान भूपेंद्र की पत्नी आरती (30), पिता पन्नालाल (65) तथा माता मतिसरी (61) आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गए। सीएचसी पर चिकित्सक के अनुसार अनीता 90 फ़ीसदी तथा भूपेंद्र 55 फ़ीसदी झुलस चुके थे। इनमें अनीता की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। अनीता गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें