फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पड़ोस के अहाते में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जलालीपुर गांव में शनिवार तड़के संदिग्ध हालात में 40 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जलालीपुर गांव स्थित रीना शर्मा (40) पत्नी संतोष शर्मा अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। रोज की तरह वह सुबह उठकर कमरे से बाहर गई। काफी देर बाद भी जब वह दिखाई नहीं दी तो महिला का पति संतोष शर्मा ने उसे खोजना शुरू कर दिया। इसके बाद बगल में घूरा गुप्ता के अहाते की तरफ गया। वहां रीना का शव छड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ था। शोरगुल के बाद परिजन भी पहुंच गए। शव को नीचे उतारा।
थोड़ी ही देर में इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। रीना के दो पुत्री व दो पुत्र हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर विकासचंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें