फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला रविवार की शाम ट्रेन से कटकर इहलीला समाप्त कर ली। महिला के दो नाबालिग बच्चे बाल-बाल बच गए। स्टेशन मेमो के आधार पर जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त महिला स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर सोकर 05017 दादर एक्सप्रेस से कटकर अपनी जान दे दी। महिला के नाबालिग बच्चे भी अपना कोई पता ठिकाना नहीं बता पा रहे हैं। दोनों नाबालिग बच्चों को जीआरपी पुलिस अपनी देखरेख में रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें