फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संदिग्ध हालात में झुलसी महिला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र सोनपुरा खुर्द गांव में बीते दिन एक महिला संदिग्धहाल में झुलस गई। इसका इलाज गंभीर स्थिति में वाराणसी में चल रहा है। मामले में महिला के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों क्षेत्र के सोनपुरा खुर्द निवासी सीता देवी (24) पत्नी गणेश गुप्ता संदिग्ध हाल में बुरी तरह आग से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में मंगलवार को झुलसी महिला के पिता लालजी कांदू ने पुलिस को तहरीर देर ससुराल वालों पर उसे जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग।
पुलिस ने मामले में पीड़िता के पति, सास, दो ननद और एक ननदोई के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज प्रताड़ना आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें