बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती गांव समीप रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ महिला की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बलिया-बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के मध्य अप गोंदिया एक्सप्रेस रविवार की शाम एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। जिसकी सूचना ट्रेन चालक ने बलिया स्टेशन को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।