फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र स्थित जमीन पड़सरा गांव में रविवार दोपहर करंट लगने से आशा देवी (35) की मौत हो गई। जमीन पड़सरा निवासी लाल बहादुर चौहान की पत्नी आशा देवी दोपहर में अपने घर पर बर्तन धो रही थीं। घर में लगी पानी की मोटर में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने पहले घरेलू स्तर पर उपचार का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें